Breaking Reports

पोखरे में मासूम का शव मिलने से मचा कोहराम



आजमगढ़ : दीदारगंज थाने के भादों गांव में बुधवार को सुबह पोखरे में मासूम बच्चे का शव मिलने से सनसनी फैल गई। एक दिन पूर्व बच्चा घर से अचानक लापता हो गया था। घर के पीछे बुधवार को सुबह पोखरे में शव मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। 
जौनपुर शहर के छितरसाड़ी मोहल्ला निवासी तीन वर्षीय सहनवाज पुत्र परवेज अपने माता-पिता के साथ सूरत शहर में रहता था। दो सप्ताह पूर्व अपनी मां के साथ सूरत से घर आया था। सप्ताह भर पूर्व मां के साथ दीदारगंज थाने के भादों गांव निवासी नाना सदरूद्दीन के घर आया था। मंगलवार को दोपहर में वह खाना खा कर बाहर निकला और इसके बाद से उसका पता नहीं चला। ननिहाल के लोगों ने देर शाम तक तलाश की। कहीं पर पता न चलने पर थाने में गुमशुदगी की रिपोर्ट भी दर्ज करा दी थी। इस पर गांव में मंगलवार की शाम को पुलिस ने भी मौके पर आकर जांच पड़ताल की थी। इस बीच बुधवार को सुबह घर के पीछे पोखरे में उतराया हुआ शव देख परिजनों में कोहराम मच गया। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने शव को बाहर निकाला और पंचनामा के बाद शव को परिजनों के हवाले कर दिया। बेटे की मौत से मां खुशनुमा का रोते.रोते बुरा हाल हो गया। 

आजमगढ़ रिपोर्ट

No comments