Breaking Reports

ट्रैक्टर की चपेट में आने से बाइक सवार वृद्ध की मौत



आजमगढ़ : बिलरियागंज थाना क्षेत्र के सियरहा गांव के पास मंगलवार को सुबह लगभग साढ़े 11 बजे मिट्टी लदी ट्रैक्टर ट्राली से कुचल कर बाइक सवार 65 वर्षीय वृद्ध की मौत हो गई। 
रौनापार थाने के चालाकपुर गांव निवासी जोखन चौहान पुत्र चर्तुधन जिला अस्पताल में आंख का आपरेशन कराया था। मंगलवार को जिला अस्पताल में डाक्टर से दवा लेकर अपने भतीजे जसवंत चौहान के साथ बाइक से घर जा रहा था। बिलरियागंज थाने के  सियरहा बाजार में पहुंचते ही चौराहे से पहले ही मिट्टी लदे ट्रैक्टर ट्राली के सामने आ जाने से बाइक अनियंत्रित हो गई और बाइक से गिर कर वृद्ध जोखन चक्के के नीचे आ गया और मौके पर ही कुचल कर उसकी मौत हो गई। जबकि बाइक चला रहा जसवंत दूसरी तरफ गिर गया, जिससे वह सुरक्षित बच गया। बाजार वाले जब तक ट्रैक्टर चालक को पकड़ते, तब तक वह ट्रैक्टर लेकर फरार हो गया। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृत वृद्ध के भतीजे की तहरीर पर पुलिस ने अज्ञात ट्रैक्टर चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। 

आजमगढ़ रिपोर्ट

No comments