उप मुख्यमंत्री ने वन मंत्री के पिता को दी श्रद्धांजलि
आजमगढ़ : बुधवार को उप मुख्यमंत्री डा. दिनेश शर्मा वन एवं पर्यावरण मंत्री दारा सिंह चौहान के पैतृक निवास गेलवारा पहुंचे। उप मुख्यमंत्री, वन मंत्री के पिता स्व. रामकिशुन चौहान के चित्र पर श्रद्धासुमन अर्पित करते हुए शोक संवेदना व्यक्त किया।
इस अवसर पर प्रदेश संगठन मंत्री सुनील बंसल, जिलाध्यक्ष जयनाथ सिंह, अखिलेश मिश्र गुड्डू, गंगा चरण राजपूत, पूर्व सांसद राजेश यादव, रामदुलारे राजभर, सकलदीप राजभर राज्यसभा सदस्य, पंकज तिवारी जिला उपाध्यक्ष बुंदेलखंड, मनीषा विधायक बुंदेलखंड उपस्थित थी। इसके अलावा अपर जिलाधिकारी प्रशासन नरेंद्र सिंह, एसपी रवि शंकर छबि, एसपी सीटी कमलेश बहादुर, एसपी ग्रामीण एनपी सिंह, एसडीएम मेंहनगर दुष्यंत कुमार मौर्य, एसडीएम निजामाबाद वागीश कुमार शुक्ला, तहसीलदार सदर हेमंत कुमार गुप्ता सहित बड़ी संख्या में लोग उनके पैतृक निवास पहुंचकर श्रद्धांजलि दी। इसी प्रकार राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) परिवहन, प्रोटोकाल एवं ऊर्जा (एमओएस) विभाग स्वतंत्रदेव सिंह भी दारा सिंह चौहान के पैतृक निवास पर पहुंचकर उनके पिता को श्रद्धांजलि दी।
आजमगढ़ रिपोर्ट

No comments