Breaking Reports

टहलने निकले मिठाई विक्रेता को ट्रक ने कुचला, मौके पर मौत



आजमगढ़ : बरदह थाना क्षेत्र के भीरा बाजार के समीप बुधवार की सुबह मार्निग वाक के लिए निकले मिठाई विक्रेता को ट्रक ने रौंद दिया। इससे उसकी मौत हो गई।
     जौनपुर जिले के शहीद जलालपुर थाना क्षेत्र के सिरकोनी गांव के मूल निवासी 48 वर्षीय अशोक कुमार अग्रहरि पुत्र मेवालाल अग्रहरि की ससुराल भीरा बाजार निवासी फूलचंद अग्रहरि के घर पर है। वह अपने ससुराल में काफी दिनों से परिवार समेत नेवासा पर रहता था। भीरा बाजार में ही उसने परिवार के भरण पोषण के लिए मिठाई दुकान किया था। परिजनों का कहना है कि बुधवार की सुबह लगभग पांच बजे वह रोजाना की तरह घर से मार्निग वाक के लिए निकले थे। भीरा रोड पर पैदल ही मुख्य सड़क पर टहल रहे थे, उसी दौरान आजमगढ़ से जौनपुर की ओर जा रहे ट्रक ने उन्हें रौंद दिया। इससे उनकी घटनास्थल पर ही मौत हो गई। दुर्घटना के बाद गाड़ी लेकर भाग रहे ट्रक चालक का बाजार के लोगों ने काफी दूर तक पीछा किया लेकिन वह भागने में सफल हो गया। सूचना पाकर मौके पर पहुंचे बरदह थानाध्यक्ष राजकुमार सिंह ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मौत की सूचना जब परिजनों को मिली तो पत्नी सावित्री देवी समेत परिजनों के चीख-पुकार से बाजार में कोहराम मचा हुआ है। मृत मिठाई विक्रेता के दो पुत्र रितिक व दीपक व दो पुत्रियों में वैष्णवी व जूही हैं।

आजमगढ़ रिपोर्ट

No comments