Breaking Reports

कहासुनी के दौरान फायरिंग में बाल-बाल बचा दुकानदार



आजमगढ़ : बिलरियागंज थाना क्षेत्र के बघैला बाजार में मंगलवार की रात को कहासुनी के दौरान दो हमलावरों ने पिस्टल से दुकानदार के ऊपर फायर किया। संयोग से गोली मिस हो जाने के कारण दुकानदार बाल-बाल बच गया।
    बिलरियागंज थाना क्षेत्र के कस्बा निवासी राधेश्याम गुप्त पुत्र स्व. रामानुज गुप्त की बघैला बाजार में मोटर पा‌र्ट्स की दुकान है। वह मंगलवार की रात को लगभग 10 बजे अपने मकान के सामने खड़े थे। उसी दौरान आल्टो कार सवार दो हमलावर आए। राधेश्याम का कहना है कि दोनों हमलावर आकर उसके साथ गालीगलौज करने लगे। उन्होंने जब प्रतिरोध किया तो वे जान से मारने के इरादे से फायर कर दिया। संयोग से गोली मिस हो जाने से वह बाल-बाल बच गया। शोर मचाने पर बाजार के लोगों ने दोनों हमलावरों को पकड़ लिया और उनकी जमकर पिटाई कर दी। पिटाई से दोनों हमलावर घायल हो गए। सूचना पाकर पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। बाजार के लोगों ने दोनों हमलावरों को पिस्टल समेत पुलिस के हवाले कर दिया। पुलिस ने दोनों घायल हमलावरों का अस्पताल ले जाकर इलाज कराया। इलाज के बाद पुलिस ने राधेश्याम की तहरीर पर दोनों हमलावरों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उनका चालान कर दिया। बिलरियागंज थानाध्यक्ष संजय कुमार ने बताया कि पकड़े गए हमलावरों में नौशाद उर्फ आसिफ पुत्र आजम ग्राम बघैला व डिपू राय पुत्र श्रीकांत राय ग्राम मठ विशंभर थाना बिलरियागंज के निवासी हैं।

आजमगढ़ रिपोर्ट 

No comments