Breaking Reports

भाजयुमो के नवनियुक्त जिलाध्यक्ष का हुआ स्वागत



आजमगढ़ : भारतीय जनता युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओं ने मंगलवार को जुलूस निकालकर नवनियुक्त जिलाध्यक्ष कमलेंद्र मिश्र का स्वागत किया। इसके बाद नेहरू हाल में आयोजित समारोह में उन्हें सम्मानित किया गया।
        इस दौरान भाजयुमो जिलाध्यक्ष कमलेंद्र मिश्र ने कहा कि प्रदेश हाईकमान ने मुझ पर जो विश्वास जताया है। उसके लिए प्रदेश अध्यक्ष सुभाष यदुवंश का आभारी हूं। लोकसभा चुनाव में भाजयुमो की टीम अपनी पूरी ताकत झोंकेगी और आजमगढ़ में दोनों सीटों पर कमल खिलाकर पुन: पीएम मोदी के अगुवाई में सरकार बनाने का काम करेगी।
      प्रदेश उपाध्यक्ष मिथिलेश त्रिपाठी ने कहा कि पिछले ढाई वर्षों में कमलेंद्र मिश्र के नेतृत्व में भारतीय जनता युवा मोर्चा शानदार कार्य करती आ रही है। उनके प्रेरणादायी व्यक्तित्व व जुझारूपन को देखते हुए प्रदेश नेतृत्व ने इन्हें आजमगढ़ जैसे महत्वपूर्ण जिले का बागडोर सौंपा है।

      भाजपा प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य अखिलेश मिश्र गुड्डू ने कहा कि कमलेंद्र के रूप में जिले को एक जुझारू नेतृत्व मिला है। कमलेंद्र मिश्र पर युवा वर्ग विश्वास के साथ अपने लक्ष्य को हासिल करेगा। भाजपा पूर्व जिलाध्यक्ष प्रेम प्रकाश राय ने कहा कि कमलेंद्र मिश्र के अथक परिश्रम का परिणाम है कि आज एक कार्यकर्ता को भाजयुमो की कमान सौंपी गई है।
    अध्यक्षता सुनील राय व संचालन वरूण राय ने किया। इस अवसर पर प्रदेश कार्यसमिति सदस्य अखिलेश कुमार मिश्र, निवर्तमान जिलाध्यक्ष सूरज प्रकाश श्रीवास्तव, नवनीत राय, अजय यादव, पुरेंद्र सिंह, बृजेश यादव, रविशंकर तिवारी, अमित तिवारी, संगीता तिवारी, चंडेश्वर राय व माहेश्वरी कांत पांडेय सहित आदि उपस्थित थे।

आजमगढ़ रिपोर्ट 

No comments