Breaking Reports

दर्शनार्थियों से भरी टेंपो अनियंत्रित होकर पलटी, 10 वर्षीय बालक की मौत




आजमगढ़ : अतरौलिया थाना क्षेत्र के आजमगढ़-फैजाबाद मुख्यमार्ग पर स्थित बूढ़नपुर बाजार के समीप मंगलवार की सुबह साइकिल सवार को बचाने के प्रयास में दर्शनार्थियों से भरी टेंपो अनियंत्रित होकर पलट गई। इस दुर्घटना में टेंपो पर सवार एक बालक की मौत हो गई, जबकि सात दर्शनार्थी घायल हो गए।
गाजीपुर जिले के नोनहरा थाना क्षेत्र के बरार गांव निवासी एक परिवार के लोग मंगलवार की सुबह टेंपो पर सवार होकर आंबेडकर नगर जिले में स्थित हजरत मखदूम अशरफ की दरगाह पर दर्शन के लिए जा रहे थे। रास्ते में बूढ़नपुर बाजार से लगभग एक किमी दूर हाईवे पर पहुंचे थे। उसी दौरान मंडी में सब्जी बेचने के लिए जा रहे साइकिल सवार खरभान पुत्र जंगली ग्राम डढ़चा थाना कप्तानगंज निवासी अचानक सामने आ गया। उसे बचाने के प्रयास में टेंपो अनियंत्रित होकर पलट गई। इस दुर्घटना में टेंपो पर सवार 10 वर्षीय अरबाज पुत्र जैनुवसर की टेंपो के नीचे दब जाने से मौके पर ही मौत हो गई। वहीं दुर्घटना में टेंपो पर सवार मैनुन्निशा, जुलेवा, रिजवान, सीवा, अफलीन, रेहान व खरभान घायल हो गए। ग्रामीणों की सूचना पर पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से सभी घायलों को एंबुलेस से रानीपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर भेजवाया। प्राथमिक इलाज के बाद डाक्टरों ने सभी घायलों को जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। मृत बालक के शव को पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

 आजमगढ़ रिपोर्ट 

No comments