Breaking Reports

नहर में पानी न होने से किसानों में आक्रोश



आजमगढ़ : जहानागंज ब्लाक क्षेत्र में शारदा सहायक खण्ड-32 नहर के टाड़ी से बबुरा जाने वाली नहर पर कई किसान आश्रित हैं। नहर में 20 दिनों से पानी न आने से किसानों की धान की फसल खेतों में सूख रही है। किसान पानी के लिए इंजन मोटर की व्यवस्था कर रहे हैं लेकिन मोटर बिजली न रहने के कारण फेल हो जा रहे हैं। वहीं इंजन से पानी चलाने पर काफी महंगा पड़ रहा है। पानी के इंतजार में किसान सुबह जब नहर की तरफ जा रहे है तो नहर में पानी न देखकर मायूस हो जा रहे हैं। क्षेत्र के लपसीपुर, बड़ौदा बुजुर्ग, तैयबपुर, जयरामपुर, भुजही, धनहुआ, भीखमपुर आदि गांव के किसानों का कहना है कि 20 दिनों से नहर में पानी नहीं आ रहा है। इससे धान की फसल बर्बाद हो रही है। अगर पानी जल्द नहीं आया तो हम लोग बर्बाद हो जायेंगे। लोगों ने विभाग के उच्चाधिकारियों का ध्यान आकृष्ट कराते हुये नहर की ठीक ढंग से सफाई कराकर पानी छोड़े जाने की मांग किये। इस संबंध में नहर विभाग के जेई मृत्युंजय कुमार ने बताया कि रविवार तक नहर में पानी आने की संभावना है।

आजमगढ़ रिपोर्ट

No comments