Breaking Reports

विवाहिता ने की आत्महत्या, पति सहित चार पर दहेज हत्या का मुकदमा दर्ज



आजमगढ़ : मुबारकपुर थाना क्षेत्र के मुहब्बतपुर गांव निवासी रविकान्त सिंह की शादी अप्रैल 2016 में वाराणसी जिले के चौबेपुर थाने के अंजली सिंह पुत्री मनोज कुमार सिंह से हुई थी। गुरूवार की शाम को विवाहिता अंजली ने संग्दिध परिस्थितियों मे गले फंदा लगा कर आत्महत्या कर ली। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने परिजनों से पूछताछ कर मायके वालों को सूचना दी। सूचना मिलने पर गुरुवार की देर रात में पिता मनोज कुमार सिंह सहित पूरा परिवार मुहब्बतपुर गांव पहुंचा, जहां बेटी का शव देखकर रो पड़े। इस दौरान बेटी की मौत पर मनोज कुमार सिंह ने पुलिस को ससुराल के लोगों पर दहेज में कार की मांग पूरी न करने पर गले में फंदा लगा कर हत्या करने का आरोप  लगाते हुए  तहरीर दी। 
मुबारकपुर थानाध्यक्ष मंजय सिंह ने बताया कि मृत विवाहिता के पिता की तहरीर पर पति रविकांत सिंह, जेठ समीर कुमार सिंह उर्फ सोनू, जेठानी पूजा सिंह, ननद बन्दना सिंह के खिलाफ दहेज को लेकर हत्या किए जाने के आरोप में नामजद मुकदमा  किया गया है। मुकदमा दर्ज कर आरोपियों की तलाश की जा रही है।

आजमगढ़ रिपोर्ट

No comments