महात्मा गांधी के जन्म दिवस पर कलेक्ट्रेट में 150 वी गांधी जयन्ती समारोह का अयोजन
आजमगढ़ : राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के जन्म दिवस पर कलेक्ट्रेट में 150 वी गांधी जयन्ती समारोह का अयोजन सम्मानपूर्वक मनाया गया। जिलाधिकारी द्वारा राष्ट्रीय ध्वज फहराया गया तथा मुख्य राजस्व अधिकारी अलोक कुमार वर्मा, एडीएम ई नरेन्द्र सिंह, अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व गुरू प्रसाद द्वारा महात्मा गांधी तथा पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री के चित्र का अनावरण व माल्यार्पण किय गया। इस पर अवसर पर जीजीआईसी के छात्राओं द्वारा ‘रघुपति राघव राजराम’ भजन की प्रस्तुति की गयी।
इस असवसर पर जिलधिकारी शिवाकान्त द्विवेदी ने कहा कि महात्मा गांधी एक महान स्वतंत्रता सेनानी थे, जिन्होंने जिंदगी भर भारत को आजादी दिलाने के लिये संघर्ष किया। उन्होने कहा कि गांधीजी विदेशी वस्तुओं के खिलाफ थे। इसीलिए वह भारत में स्वदेशी वस्तुओं के उपयोग पर ध्यान देते थे, बल्कि वे खुद चरखा चलाते थे। वे भारत में खेती का और स्वदेशी वस्तुओं का विस्तार करना चाहते थे। वे एक आध्यात्मिक पुरुष थे और भारतीय राजनीति में आध्यात्मिकता को बढ़ावा देते थे। उनका देश के लिए किया गया ओहसात्मक संघर्ष कभी भुलाया नहीं जा सकता।
कमिश्नरी में मंडलायुक्त जगत राज ने छात्राओं को कलम, साहित्य की पुस्तक भेंट कर प्रोत्साहित किया। इस अवसर पर अपर आयुक्त राजेंद्र कुमार, सहायक निदेशक, अभियोजन ओम नारायण विश्वकर्मा, सेंट्रल बार एसोसिएशन अध्यक्ष आद्या प्रसाद सिंह एवं मंत्री दिनेश चंद्र श्रीवास्तव, अपर सांख्यिकीय अधिकारी सुनील कुमार प्रजापति थे।
आजमगढ़ रिपोर्ट

No comments