Breaking Reports

हर्षोल्लास के साथ मनायी गई अग्रोहानरेश महाराजा अग्रसेन की जयंती



आजमगढ़ : अग्रवाल हितकारी न्यास ट्रस्ट के तत्वाधान में बुधवार को अग्रसेन महाराज की जयन्ती धूमधाम से मनाई गई।
इस अवसर पर आयोजित हो रहे दो दिवसीय कार्यक्रमों के प्रथम दिन श्री अग्रवाल हितकारिणी न्यास के तत्वावधान में विविध कार्क्रमों का आयोजान किया गया। प्रातः अग्रसेन चौराहे पर महाराजा अग्रसेन जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर कार्यक्रमों की शुरुआत की गयी तो उसके बाद गुरुघाट स्थित बालकदास मंदिर, अग्रसेन महिला स्नातकोत्तर महाविद्यालय, कन्या इंटर कालेज व अग्रवाल धर्मशाला व भण्डार में हवं पूजन व प्रसाद वितरण का कार्यक्रम संपन्न हुआ। पूजन समारोहों के बाद नगर क्षेत्र में भव्य शोभा यात्रा निकाली गयी। श्री अग्रसेन कन्या इंटर कालेज से सब्जी मंडी चौराहा, शंकर जी की मूर्ति, चौक, पुरानी कोतवाली होते हुए यह शोभा यात्रा श्री अग्रसेन महिला महाविद्यालय पर संपन्न हुई। शोभायात्रा में उड़ी हमले के शहीदों को श्रद्धांजलि, बालिका शिक्षा व देश भर में समान शिक्षा को बखूबी दर्शाया गया।

आजमगढ़ रिपोर्ट

No comments