बाढ़ पीड़ित संघर्ष समिति अपनी मांगों को लेकर लगातार पांच दिन से कर रही धरना-प्रदर्शन
आजमगढ़ : बाढ़ पीड़ित संघर्ष समिति का धरना-प्रदर्शन पांचवें दिन लगातार जारी रहा। सगड़ी तहसील क्षेत्र देवारांचल में बहने वाली घाघरा नदी का कहर हर साल रहता है। जिसके चपेट में लगभग 125 राजस्व गांव रहते हैं। हर साल घाघरा नदी आबादी व खेती योग्य जमीन काटती रहती है। इसी को लेकर बेलहियाडाला पर संगठन के लोगों ने अनिश्चित कालीन धरना प्रदर्शन कर रहे हैं। संगठन के लोगों का कहना है कि देवारा खास राजा में अब तक 42 लोगों का घर कट चुका है उनको आवास उपलब्ध कराया जाय, बाढ़ पीड़ित क्षेत्र महुँला से लेकर गढ़वल तक आदि गांव में 1980 से अब तक कई गांव का नामोनिशान खत्म हो चुका वहीं पर 2016 /17 मे बाढ़ आपदा राहत वितरण में अभी कई किसान वंचित है जिस पर शीघ्र विचार किया जाए, नाविकों की मजदूरी भी नही मिली है, घाघरा नदी के दक्षिणी सिरे पर दोहरीघाट से गढ़वाल तक कंकरीट का बॉध बनाया जाए, नदी को गोरखपुर सीमा से एक किलोमीटर की चौड़ाई में बहाया जाए, प्रतिवर्ष नदी की खुदाई व सफाई की जाए। यह धरना 7 अक्टूबर से लगातार चल रहा है, लेकिन अभी तक शासन-प्रशासन व किसी दल के जनप्रतिनिधियों ने सुध लेने नहीं आया।
आजमगढ़ रिपोर्ट


No comments