मंडलीय अस्पताल में रेडियोलाजिस्ट न होने से मेडिकल परीक्षण के लिए 10 दिन से भटक रहा बुजुर्ग
आजमगढ़ : सरायमीर थाना क्षेत्र के सुरही बुजुर्ग निवासी चतुरी चौहान मेडिकल परीक्षण के लिए 10 दिन से भटक रहा है। मंडलीय अस्पताल में रेडियो लाजिस्ट न होने पर पहले उसे बलिया जनपद फिर गोरखपुर भेजा गया।
पीड़ित का आरोप है कि वह 20 नवम्बर को मंडलीय अस्पताल में मेडिकल परीक्षण कराने गया। मंडलीय अस्पताल में रेडियोलाजिस्ट न होने से उसे बलिया के लिए रेफर कर दिया। बलिया पहुंचने पर भी उसका मेडिकल परीक्षण नही किया गया। वापस आने पर उसे फिर डॉक्टर ने उसे गोरखपुर जनपद के लिए रेफर कर दिया गया। बुधवार को वह गोरखपुर पहुंचा तो अपर निदेशक चिकित्सा स्वास्थ्य ने मेडिकल परीक्षण करने से मना कर दिया। पीड़ित ने सीएमओ को ज्ञापन देकर मेडिकल परीक्षण कराये जाने की मांग की। मेडिकल न होने पर पीड़ित ने आंदोलन की चेतावनी दी।
आजमगढ़ रिपोर्ट

No comments