Breaking Reports

जिलाधिकारी ने प्राथमिक विद्यालय में स्वच्छ भारत अभियान एवं स्वेटर वितरण समारोह का किया आयोजन



आजमगढ़ : जिलाधिकारी शिवाकान्त द्विवेदी द्वारा सठियांव शिक्षा क्षेत्र के प्राथमिक विद्यालय सोनपार मे स्वच्छ भारत अभियान एवं स्वेटर वितरण समारोह का शुभारम्भ किया गया। इस अवसर पर जिलाधिकारी ने कहा कि राष्ट्रपिता महात्मा गांधी ने जिस भारत का सपना देखा था, उसमे सिर्फ राजनैतिक आजादी ही नही  थी, बल्कि एक स्वच्छ एवं विकसित देश की कल्पना थी, उसे साकार करते हुए हमे स्वच्छ एवं स्वस्थ भारत की परिकल्पना के लिए आगे आना होगा। इसके लिए हम सभी लोगों को स्वच्छता मिशन को साकार करने के लिए पूरे मनोयोग से जुट जाना चाहिए, तभी एक स्वच्छ एवं स्वस्थ राष्ट्र की कल्पना को आकार दिया जा सकता। उन्होने प्राथिमक विद्यालय सोनपार मे बिजली मुहैया कराने के लिए सोलर पैनल लगवाने के लिए कहा तथा कायाकल्प योजना केअन्तर्गत शौचालय निर्माण, मरम्मत, बाऊण्ड्रीवाल की व्यवस्था के लिए ग्राम प्रधान को अधिकृत किया गया है। इसके लिए पंचायत राज, राज्य वित्त एव चैदहवें वित्त आयोग सेधन की व्यवस्था की जायेगी।


जिलाधिकारी शिवाकान्त द्विवेदी एवं जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी देवेंद्र कुमार पाण्ड़ेय ने विद्यालय के छात्र/छात्राओं को स्वेटर वितरित किया। इस दौरान शिक्षा संवर्धन परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वालो छात्रों को पुरस्कृत भी किया गया। डा0 चन्द्रशेखर ओझा द्वारा सभी लोगों को आभार व्यक्त किया। इस
अवसर पर जिलािधकारी द्वारा विद्यालय पिरसर में आम केपौधेका पौधरोपण किया गया।
   इस अवसर पर प्रधानाध्यापक लक्ष्मण सिंह, ग्राम प्रधान श्याम अवध मौर्य, पूर्वांच्चल विकास आन्दोलन के संयोजक प्रवीण सिंह, आशुतोष पाण्डेय, अरविन्द सिंह, शशि सिंह, अक्षा प्रसाद पाण्डेय, राजेश यादव, प्रीति, मु0 अन्सार, चन्द्रशेखर सिंह, लालसा गिरी आदि लोग उपस्थित रहे।

आजमगढ़ रिपोर्ट

No comments