तीन दिवसीय किसान मेले का आयोजन 26 को, कृषि मंत्री करेंगे सिरकत
आजमगढ़़ : कृषि विभाग द्वारा एग्रो क्लाइमेटिक जोन स्तरीय तीन दिवसीय किसान मेले का आयोजन 26 नवंबर को आईटीआई मैदान में किया जायेगा है। इसमें कृषि क्षेत्र में विकसित नवीनतम तकनीक का प्रयोग कर अधिक उत्पादन प्राप्त करने की रणनीति के बारे में कृषकों को जागरूक किया जाएगा।
प्रदेश के कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही इस मेले का उद्घाटन करेंगे। किसान मेला के संयोजक उप कृषि निदेशक डा. आरके मौर्य ने बताया कि इस मेले में आजमगढ़, बलिया, मऊ, वाराणसी, गाजीपुर, चंदौली, सोनभद्र, मिर्जापुर और भदोही जनपद के प्रगतिशील किसानों की सहभागिता होगी। इस आयोजन में कुल 40 स्टॉल लगाए जा रहे हैं। जिसमें नव विकसित कृषि यंत्रों के साथ-साथ फसल अवशेष प्रबंधन में उपयोगी कृषि यंत्र, बीज, उर्वरक और कीटनाशक की प्रदर्शनी लगाई जाएगी। कृषकों के पंजीयन करने के लिए नि:शुल्क पंजीकरण काउंटर भी उपलब्ध रहेंगे। जहां किसान अभिलेखों के साथ नि:शुल्क अपना कृषक पंजीकरण करा सकता है। कार्यक्रम को रोचक बनाने के लिए कृषक प्रश्नोत्तरी का भी कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। जिसमें सही जवाब देने वाले किसानों को पुरस्कृत भी किया जाएगा।

No comments