Breaking Reports

विद्यार्थी परिषद ने कैंडल मार्च निकालकर 26/11 हमले में शहीदों को दी श्रद्धांजलि



आजमगढ़ : 26 नवंबर 2018 को मुंबई में हमले में शहीद हुए लोगों को आज विद्यार्थी परिषद आर्यमगढ़  के कार्यकर्ताओं द्वारा कैंडल मार्च निकालकर श्रद्धासुमन अर्पित किया गया।


 जिला संगठन मंत्री आदित्य द्विवेदी ने कहा कि भारत विरोधी देश पाकिस्तान लगातार हमारे देश के खिलाफ षड्यंत्र करता रहा है। उसके द्वारा जो हमला मुंबई में किया गया वह बेहद निंदनीय था। द्विवेदी ने कहा कि अगर आगे किसी देश ने भारत के खिलाफ उठाने की हिम्मत की तो उसकी आंखें निकाल ली जाएगी। हम सभी मुंबई हमले में शहीद हूए लोगों को श्रद्धासुमन अर्पित करते हैं।
    इसी क्रम में नगर मंत्री आकाश गौड़ 'गीत', ने बताया कि हम सभी कार्यकर्ता मुंबई में हुए आतंकी हमले में शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित करने हेतु इकट्ठा हुए है। साथ ही यह भी बता देना चाहते हैं कि अगर भविष्य में ऐसी घटना दोबारा हुई तो हम भारतवासी बर्दाश्त नहीं करेंगे और ईंट का जवाब पत्थर से देंगे।
    इस श्रद्धांजलि सभा में कृशानु गिरी, नीरज दुबे, डॉ रवि सिंह, साकेत श्रीवास्तव, अनुराग सिंह 'सन्नी', अमित गौड़,  ऋषभ सिंह, गोपी सिंह, शिवम श्रीवास्तव, विशाल सिंह, वैभव राय, अमन सिंह, संदीप सिंह गौड़, हिमांशु गौड़ शिवम सिंह आदि सैकड़ों कार्यकर्ता मौजूद रहे।

आजमगढ़ रिपोर्ट

No comments