Breaking Reports

रौनापार थाना क्षेत्र में हुई लड़की की हत्या में, एक आरोपी गिरफ्तार


             
आजमगढ़ : दिनांक 06.11.2018 को थाना रौनापार के ग्राम चिलबिली दान चिलबिली में अज्ञात लड़की की हत्या कर शव मिलने पर स्थानीय थाना पर पंजीकृत मु0अ0सं0 227/18 धारा 302/201 भादवि बनाम अज्ञात पंजीकृत किया गया था जिसमें दौराने विवेचना अज्ञात मृतका के शव को सोशल मीडिया के माध्यम से शिनाख्त कराया गया तो ज्ञात हुआ कि मृतका का नाम सपना चन्द पुत्री हरेन्द्र चन्द्र निवासी पोखरी गाँव थाना गगहा, जनपद गोरखपुर हैं। तथा घटना में शामिल अभियुक्त की सुरागरसी पतारसी के अधार पर प्रकाश में आये अभियुक्तों की गिरफ्तारी में दबिश के दौरान SO गिरीजेश सिंह थानाध्यक्ष थाना रौनापार, मय हमराहीयान के मुखबिर खास की सूचना पर दिनांक 26.11.2018 को जोकहरा नहर के पास हत्या में प्रयुक्त वाहन नं0 यू0पी0 52 ए0के0 3151 बुलेरो मय ड्राईवर/अभियुक्त गुड्डू पुत्र नवी शेख निवासी ग्राम मदनपुर थाना मदनपुर जनपद देवरिया को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया।
गिरफ्तार आरोपी गुड्डू (चालक) पुत्र नवी शेख निवासी ग्राम मदनपुर थाना मदनपुर जनपद देवरिया का है।
प्रकाश में आये और दो आरोपी आकिब अजहर शेख उर्फ बिक्कन पुत्र खरपत निवासी ग्राम मदनपुर थाना मदनपुर, अरशद पुत्र महताब निवासी ग्राम मदनपुर (फरीदपुर), थाना मदनपुर जनपद देवरिया है।
गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम में थानाध्यक्ष के साथ हे0का0 कृपा शंकर सिंह, का0 सुनील यादव एवं का0 अमरजीत गौड़ सम्मिलित थे।

आजमगढ़ रिपोर्ट 

No comments