पटिया निर्माण को लेकर भारद ने नगर पालिका पर लगाया भ्रष्टाचार का आरोप
आजमगढ़ : आज भारत रक्षा दल ने अपनी टीम के साथ नगरपालिका के द्वारा खत्री टोला मोहल्ले में नाली के ऊपर जो पटिया का निर्माण किया जा रहा उसको चेक करके घटिया कार्यो का जमकर विरोध किया और नगर पालिका चेयरमैन का पुतला फूंका।
शहर में हो रहे पटिया निर्माण का आलम यह है कि पैर से मारने पर ही वह पूरी तरह से ध्वस्त हो जा रहा है, अगर कहीं कोई गाड़ी उस पर से गुजर जाए तो उसका पहिया नाली में दस जाए और कोई हादसा हो जाये। भारद ने आरोप लगाया कि मानकों की अनदेखी करके पटिया का निर्माण किया जा रहा है। भारद ने इस कार्य पर आक्रोश जताते हुये भ्रष्ट अधिशासी अधिकारी व जेई को मौके पे बुलाया लेकिन वे आना कानी करते हुए मौके पे नहीं पँहुचे।
नगरपालिका के चेयरमैन, अधिकारी कर्मचारी जनता के पैसों का बन्दर बाट कर रहे। भ्रष्टाचार इतना जबरदस्त हो रहा कि सीमेंट की जगह बालू से ही काम चला लिया जा रहा है। नगरपालिका भ्रष्टाचार की चरागाह बन गया और हर कोई बस लूटने में लगा है। भारत रक्षा दल ने जिला प्रशासन से मांग किया है कि इसकी गुणवत्ता की जांच हो और दोषियों के विरुद्ध कार्यवाही हो, नहीं तो हम नगरपालिका की ईंट से ईंट बजा देंगें। जिसकी जिम्मेदारी जिला प्रशासन की होगी।
आजमगढ़ रिपोर्ट


No comments