Breaking Reports

चेकिंग अभियान के दौरान पुलिस ने 27 एटीएम कार्ड साथ पकड़ा जालसाज को



आजमगढ़ : मंगलवार को मुबारकपुर चौकी प्रभारी कौशल कुमार पाठक 9ः30 सुबह बैंकों एवं एटीएम की चेकिंग कर रहे थे। इसी दौरान एक संदिग्ध व्यक्ति द्वारा दूसरे का एटीएम बदल कर पैसे को निकालने का अंजाम ही दे ही रहा था कि उसे रंगे हाथ पकड़ लिया। जब उसकी तलाशी ली गई तो उसके पास से 27 एटीएम कार्ड विभिन्न बैंकों के एवं 19000 नगद एवं चार पहिया चोरी की होंडा सिटी कार नम्बर बदला हुआ मिला। पुलिस ने एक्सिस बैंक के एटीएम के रोडवेज से बरामद किया। जब पुलिस की जांच में होंडा सिटी कार दिल्ली की मिली जबकि कार पर UP50 लिखा था। कागज़ देख पुलिस हरकत आई और पूछताछ में उसने अपना नाम विवेकानंद राजभर पुत्र सुदर्शन राजभर निवासी सराय ककुलत थाना घोसी, जनपद मऊ बताया। विवेकानंद राजभर ने बताया कि 24 तारीख को मैं आईसीआई बैंक के एटीएम से एक व्यक्ति का एटीएम  हेराफेरी कर 25000 नगर एवं 20800 की खरीदारी की है  जिसमें 6000 खर्च हो गया। मिली जानकारी के अनुसार मो0 शकील अहमद पुत्र मो0 जकी निवासी बम्हौर थाना मुबारकपुर ने अपने साथ हुए जालसाजी का एक मुकदमा  27 अक्टूबर को  मुबारकपुर थाने में  पंजीकृत कराया था। जब मोहम्मद शकील को मुबारकपुर थाने पर बुलाया गया तो उसने पहचान किया कि इसी व्यक्ति के द्वारा मेरा पैसा निकालने के नाम पर एटीएम कार्ड का हेरा फेरी किया गया था। पुलिस ने 41/ 411, 413,419, 420, 467, 468, 471 आईपीसी के अंतर्गत मुकदमा पंजीकृत कर जेल भेज दिया।  इस अभियान की टीम में चौकी प्रभारी कौशल कुमार पाठक, राजगृह चौबे, कमलेश कुमार, विपिन कुमार यादव, राजेश यादव उपस्थित थे।

आजमगढ़ रिपोर्ट

No comments