Breaking Reports

अबू आसिम के खिलाफ दर्ज कराया मुकदमा



आजमगढ़ : महाराष्ट्र सपा अध्यक्ष अबू आसिम आजमी द्वारा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एवं मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के खिलाफ की गई अमर्यादित टिप्पणी से जिले के भाजपा कार्यकर्ताओं में भारी  रोष है। भाजपा जिलाध्यक्ष जयनाथ सिंह ने मंगलवार को मीडिया को जारी विज्ञप्ति के जरिए जानकारी दी कि अबू आसिम के खिलाफ थाना सरायमीर में भारतीय दंड संहिता की धारा 153ए एवं 504 के तहत भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा मुकदमा दर्ज करा दिया गया है। जिलाध्यक्ष ने कहा कि अबू आसिम जैसे नेता प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री के खिलाफ अपशब्दों का प्रयोग कर अपनी विकृत सोच दिखा दी है। उन्होंने कहा कि जो व्यक्ति देश विरोधी गतिविधियों में लिप्त रहा है, वह राष्ट्रभक्त विश्व के नेता प्रधानमंत्री जैसे व्यक्तित्व पर क्या टिप्पणी करेंगे। ये लोग खुद अपने बचाव के लिए राजनीतिक संरक्षण लिए हुए हैं। भाजपा जिलाध्यक्ष ने चेतावनी देते हुए कहा कि अबू आसिम आजमी अपनी टिप्पणी पर माफी मांगे।

आजमगढ़ रिपोर्ट

No comments