Breaking Reports

नारी सशक्तिकरण संकल्प अभियान कार्यक्रम तहत सरकार द्वारा चलाई जा रही योजनाओं के बारे में दी गई जानकारी



आजमगढ़ : महिला कल्याण विभाग एवं बीजेपी महिला मोर्चा के संयुक्त तत्वाधान में सठियांव मण्डल के जमुड़ी बाजार में नारी सशक्तिकरण संकल्प अभियान कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में सैकड़ों की संख्या में महिलाओं ने प्रतिभाग किया और केन्द्र व प्रदेश सरकार की तरफ से महिलाओं के हित में चलायी जा रही योजनाओं के बारे में जानकारी लिया। इस दौरान महिलाओं की समस्याओं को भी सुना गया। महिलाओं की समस्याओं को भी सुना गया।


कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुये बीजेपी महिला मोर्चा की जिलाध्यक्ष डा0 संचिता बनर्जी ने कहा कि हमारी सरकार मिहला हित और सुरक्षा के लिए तमाम योजना चला रही है। सरकार का यह उद्देश्य है कि पुरूषों की भांति मिहलाएं भी सशक्त व आत्मनिर्भर हों। नारी सुरक्षा के लिए मुखिबर योजनान्तर्गत महिला हेल्प लाइन 181 जारी किया गया है। इसमें पीड़ित महिलाओं को रेस्क्यूवैन भी उपलब्ध कराया जा रहा है। इस नंबर पर महिलाएं सलाह भी ले सकती है। आगे बताया कि भ्रूण हत्या की सूचना देनेवालों को सरकार की तरफ से 10 हजार से लेकर 2 लाख तक का पुरस्कार दिया जायेगा। सरकार ने अल्पसंख्यक बेटियों की शादी के लिए सामूहिक विवाह योजनान्तर्गत 50 हजार रूपये तक का अनुदान दे रही है। महिलाओं के उत्थान के लिए केन्द्र व प्रदेश सरकार की तरफ से तमाम योजनाएं चलायी जा रही है। उन्होने बताया कि नारी सशक्तिकरण संकल्प अभियान जनपद के सभी विधानसभाओं के मंडलों में आगामी 20 दिसम्बर तक आयोिजत किये जायेंगे। महिला कल्याण विभाग के मिहला सम्मान कोष तकनीकी सहायक अधिकारी संजय शाही ने भी प्रदेश सरकार द्वारा महिलाओं के लिए चलायी रही योजनाओं पर बिन्दुवार प्रकाश डालते हुए कहा कि महिलाओं के लिएविधवा पेंशन, अंतरजातीय एवं अंतरधार्मिक शादी अनुदान, विधवा पुनर्विवाह योजनान्तर्गत अनुदान दिया जा रहा है।
    इस अवसर पर जिला उपाध्यक्ष बबिता जसरासरिया, शालिनी अस्थाना, पूनम मौर्या, विभा बर्नवाल, मंजू श्रीवास्तव, अल्का सिंह, सरोज सिंह, शकुंतला सिंह, कुसुमलता बौद्ध, किरन देवी, अनामिका मौर्या, संध्या राय, डा0 पूनम सिंह, अनीता श्रीवास्तव, अंजली राय, अंजना पांडेय, अंजू श्रीवास्तव आदि मौजूद रही।

आजमगढ़ रिपोर्ट

No comments