आयुष्मान में चयनित लाभार्थियों को वितरित किया गया कार्ड
आजमगढ़ : लालगंज के कटघर नगर पंचायत में मंगलवार को आयुष्मान भारत के लाभार्थियों को कैंप के माध्यम से कार्ड वितरित किया गया। नगर पंचायत कटघर के सिविल लाइन मोहल्ले में गौरव कुमार रघुवंशी के आवास पर कैंप लगाकर आयुष्मान में चयनित 112 लाभार्थियों को सभासद कृष्ण कुमार मोदनवाल ने कार्ड वितरित किया। इसमें सुभाष मोदनवाल, जयप्रकाश, रामजनम, शिवबचन, आनंद कुमार आदि शामिल थे। कार्ड के माध्यम से लाभार्थी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र से प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना के तहत गोल्डन कार्ड दिया जाएगा। सीएचसी लालगंज के अधीक्षक डा. मनोज कुमार ने बताया कि कार्ड से लाभार्थी एक वर्ष में अपने परिवार के सदस्यों का पांच लाख रुपए तक की दवा करा सकता है। इसके लिए जिला चिकित्सालय, जिला महिला चिकित्सालय, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लालगंज व सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र फूलपुर चयनित किए गए हैं। वहीं जिले के प्राइवेट अस्पतालों में वेदांता अस्पताल, मेडिसिटी हास्पिटल, रहमान अस्पताल, आइ केयर अस्पताल सहित जिले के अन्य 13 अस्पतालों को चयनित किया गया है। इसमें लाभार्थियों का इलाज कराया जाएगा।
आजमगढ़ रिपोर्ट

No comments