Breaking Reports

सपाइयों ने थानाध्यक्ष पर लगाया फर्जी मुकदमा दर्ज करने का आरोप, एसपी को सौंपा ज्ञापन



आजमगढ़ : समाजवादी पार्टी का प्रतिनिधि मंडल जिलाध्यक्ष हवलदार यादव के नेतृत्व में गुरुवार को एसपी से मुलाकात की। साथ ही महाराष्ट्र प्रांत के अध्यक्ष व विधायक अबू हाशिम आजमी के विरुद्ध सरायमीर थाने में दर्ज मुकदमे के संबंध में ज्ञापन सौंपा।
 

 सपाइयों ने कहा कि थानाध्यक्ष सरायमीर भाजपा नेताओं के कहने पर फर्जी मुकदमा दर्ज किया है। विधायक को टेलीफोन कर धमकी दिया कि समाजवादी पार्टी की सरकार नहीं भाजपा की सरकार है। आपके विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया जाएगा। थानाध्यक्ष का यह आचरण अमर्यादित, लोकतांत्रिक मूल्यों के विपरीत व असंसदीय है। इससे यह स्पष्ट है कि पुलिस भाजपा की तानाशाही के अनुरूप कार्य कर रही है। आम जनता की सुरक्षा का ध्यान नहीं है न तो थानों पर उनकी बात सुनी जा रही है। पुलिस जनता का शोषण कर धनउगाही कर रही है। बड़े पैमाने पर भ्रष्टाचार हो रहा है। कहा कि तहसील व थाने का संचालन भाजपा के नेता कर रहे हैं। अधिकारी व पुलिस भाजपा कार्यकर्ता बनकर काम कर रहे हैं। भाजपा नेताओं के कहने पर पुलिस विरोधियों के खिलाफ फर्जी मुकदमे दर्ज कर रही है। प्रतिनिधि मंडल में विधायक आलमबदी आजमी, विधायक नफीस अहमद, विधायक कल्पनाथ पासवान, पूर्व विधायक आदिल शेख, पूर्व अध्यक्ष अखिलेश यादव, पूर्व प्रत्याशी जयराम सिंह पटेल, महिला सभा की जिलाध्यक्ष बबिता चौहान, डा. हरिराम सिंह यादव, राजाराम सोनकर आदि शामिल थे।

आजमगढ़ रिपोर्ट 

No comments