Breaking Reports

पुलिस को मिली बड़ी कामयाबी, मुठभेड़ में दो शातिर बदमाश घायल



आजमगढ़ : थाना जहानागंज और मेहनगर की संयुक्त टीम ने  पुलिस मुठभेड़ में 02 शातिर बदमाश घायला अवस्था मे गिरफ्तार, 02 अदद तमंचा315 बोर,04 अदद खोखा  कारतुस 315 बोर , 02जिन्दा कारतुस 315 बोर , नगद 97,000 रूपये व एक अदद  मोटर साईकिल पल्सर बरामद किया।


       जहानागंज थानाध्यक्ष मनोज कुमार सिंह मय हमराह  हे0का0 रमेश यादव, हे0का0 शोमनाथ यादव व का0 सुभाष यादव आदि के दिनांक 17.11.18 को क्षेत्र में मामूर थे तभी विश्वस्त सूत्रों से पता चला कि इटौरा की तरफ से 04 बदमाश 02 मोटरसाईकिलों से किसी घटना को अंजाम देने जहानागंज की तरफ आ रहे है। इस सूचना पर थाना प्रभारी जहानागंज ने अपने हमराह पुलिस बल को सुरक्षा उपकरणो से सुसज्जित कर तत्काल बेरिकेटिंग कर चेकिंग शुरू कर दी। तभी करीब 5.45 बजे प्रातः दो मोटरसाईकल पर चार व्यक्ति आते दिखे जिन्हे रोकने का प्रयास किया गया तो मोटरसाइकिल सवार रूकने की बजाय अकबेलपुर की ओर भागने लगे प्रभारी थाना जहानागंज द्वारा DCR के माध्यम से SHO मेंहनगर को सामने से घेरने की सूचना दे कर पीछा शुरू किया गया। पीछा करने के दौरान अकबेलपुर मड़इया ईट भट्ठे के पास एक मोटरसाईकल सवार दो बदमाश चक्रपानपुर की ओर भागने लगे जिसका पीछा उ0नि0 रामप्रकाश यादव मय हमराह द्वारा किया गया। शेष एक मोटरसाइकिल सवार दो बदमाश सामने SHO मेंहनगर प्रेम कुमार यादव एवं पीछे प्रभारी जहानागंज से अपने को घिरा पाकर लड़खडा कर गिर गये और सड़क किनारे की झाड़ियो मे मोर्चा ले लिए। पुलिस द्वारा आत्मसमर्पण की चेतावनी दिये जाने पर बदमाशो ने पुलिस टीम पर जान से मारने की नियत से गोली चलाना शुरू कर दिया। पुलिस टीम द्वारा भी प्रशिक्षित तरीके से अपना बचाव करते हुए आत्मरक्षार्थ नियंत्रित जबाबी फायर किया गया जिसमें दोनो बदमाश के पैर में गोली लगने से घायल हो गये।बदमाशो की गोली बारी मे मुख्य आरक्षी शोमनाथ यादव थाना जहानागंज भी घायल हो गये। मुठभेड़ के बाद ली गयी तलासी में घायल बदमाशो के पास से एक-एक अदद अवैध तमंचा 315 बोर उनके चेम्बर में एक एक जिन्दा कारतूस 315 बोर , मौके से चार अदद ताजा चले खोखा कारतूस 315 बोर , एक अदद मोटरसाइकिल बिना नम्बर पूर्व की लूट का 97000 रूपया बरामद हुआ।
गहन पुछताछ में बदमाशों ने अपना नाम प्रहलाद यादव पुत्र रमेश यादव निवासी ताजपुर थाना भुडकुडा जिला गाजीपुर तथा आशीष यादव पुत्र कमलेश यादव निवासी दर्रोपुर जूआं थाना तरवां जिला आजमगढ़ बताया। भागे हुए बदमाशो के नाम आशीष यादव पुत्र रामजनम यादव ग्राम लठवा थाना तरवां जनपद आजमगढ और आशीष पासी पुत्र जीउतराम ग्राम वंथरा थाना नन्दगाव जिला गाजीपुर बताया। यह भी तथ्य प्रकाश मे आया कि इस गैंग में उन चारो के अलावा राहुल यादव, हरिकेश यादव तथा वीरेन्द्र यादव भी शामिल रहते है, जो आपस में बदल बदल कर बीरेन्द्र यादव की मुखबिरी व रैकी के आधार पर आपराधिक लूट की घटनाये करते है। वीरेन्द्र यादव ही इस गैंग का सरगना है।
     दिनांक 13/11/18 को जहानागंज क्षेत्र मे दुलारी इण्डेन ग्रामीण गैस एजेन्सी  की 3,41,348 रूपये की लूट, दिनांक 14/11/18 को थाना क्षेत्र दीदारगंज के बनगांव (मार्टिनगंज) गैस गोदाम की घटना दिनांक 06/11/18 की शाम थाना क्षेत्र मुबारकपुर के हरैया बाजार में अपाची मोटरसाइकिल की लूट तथा दिनाक 14/11/18 को कुडेभार से श्रीराम गंज बाजार के बीच रास्ते मे मोटरसाइकिल सवार महिला/पुरूष से मोबाइल, दो हजार नगद, मंगलसूत्र, अंगूठी एवं चेन की लूट की घटनाये इसी गैंग द्वारा की गयी थी, जो बदमाशों ने पुछ ताछ में स्वीकार किया है। बरामद 97000 रूपये जहानागंज गैस एजेन्सी की लूट का माल है। घायल बदमाशों एवं पुलिसकर्मी का इलाज जिला अस्पताल में चल रहा है।

 उपरोक्त मुठभेड़ एवं बरामदगी के सम्बन्ध में थाना जहानागंज पर मु0अ0सं0 243/18 धारा 307  भादवि(पुलिस मुठभेड) , मु0अ0स0 244/18 धारा 3/25/27 आर्म्स एक्ट वनाम प्रहलाद यादव , मु0अ0सं0 244/18 धारा 3/25/27 आर्म्स एक्ट बनाम आशीष यादव तथा मु0अ0सं0 245/18 धारा 41/411 भादवि प्रहलाद व आशीष यादव के पंजीकृत कर चालान न्यायालय किया जा रहा है।

आजमगढ़ रिपोर्ट 

No comments