बीजेपी ने बाइक संदेश रैली निकालकर दिखाई अपनी ताकत
आजमगढ़ : आज पूरे जनपद में भाजपाईयों ने ऐतिहासिक कमल संदेश बाइक रैली निकाली। बीजेपी रैली के बहाने आगामी लोकसभा चुनाव की तैयारी की ताकत का अहसास कराने में कोई कसर नहीं छोड़ी। हर बूथ से बाइकें निकलतीं गई और कारवां बनता गया। जिस राह से बाइक रैली गुजरी, पुलिस उस रास्ते पर मुस्तैद रही और पूरा रास्ता बाइकर्स के हवाले कर दी। बाइक रैली में युवाओं का जोश देखने लायक रहा। भ्रमण के दौरान प्रधानमंत्री व मुख्यमंत्री जिंदाबाद के खूब नारे गूंजे। लोकसभा लालगंज के सभी विधानसभा क्षेत्रों के सेक्टर व बूथ प्रमुखों ने बूथ व गांवों में भ्रमण के बाद निजामाबाद स्थित रैली स्थल पर एकत्र हुए।
सदर लोकसभा में स्थित सभी 5 विधानसभा के प्रत्येक बूथ में 55 बाइकों से कार्यकर्ताओं ने अपनी भूतों का भ्रमण करते हुए 11:00 बजे आईटीआई मैदान एकत्रित हुए। मुख्य अतिथि प्रदेश मंत्री व आजमगढ़ प्रभारी त्रयंबक और जिलाध्यक्ष जयनाथ सिंह ने पंडित दीनदयाल उपाध्याय, श्यामा प्रसाद मुखर्जी और भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेई के चित्र पर माल्यार्पण कर दीप प्रज्वलित किया। मुख्य अतिथि त्र्यंबक और जयनाथ सिंह सदर लोकसभा प्रभारी मारकंडे राय, सदर लोकसभा संयोजक डॉ श्याम नारायण सिंह ने हरी झंडी दिखाकर रैली को रवाना किया। कमल संदेश बाइक रैली आईटीआई मैदान से तकिया, बड़ादेव तिराहा,कालीचौरा तिराहा, रैदोपुर, शारदा चौराहा होते हुए पं दीनदयाल चौक तक पहुंची। वहा पर पंख दीनदयाल की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर रैली का समापन किया।
इस अवसर पर उत्तर प्रदेश कार्यसमिति सदस्य अखिलेश मिश्रा 'गुड्डू', कृष्ण मुरारी विश्वकर्मा, पंकज कौशिक, संजय यादव, लक्ष्मण कृष्णपाल, मंजू सरोज, हरीश तिवारी, जनार्दन सिंह गौतम, प्रेम प्रकाश राय, देवेंद्र सिंह, राधेश्याम सिंह गुडडू, दीप नारायण मिश्रा, विवेक सिंह, पवन सिंह, संचिता बैनर्जी, सुख्खू राम भारती, विनय प्रकाश गुप्ता, राकेश निषाद, मृगांक शेखर सिन्हा अवनीश चतुर्वेदी, धर्मेंद्र सिंह व अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे।
लालगंज की भाजपा सांसद नीलम सोनकर ने बाइक रैली को तहबरपुर के लिए रवाना किया। हजारों की संख्या के बीच सांसद स्वयं बाइक पर सवार होकर तहबरपुर के लिए रवाना हुई। वह जिस राह से गुजरीं, बूथ से निकली रैली उनके साथ जुड़ती गई। लोकसभा प्रभारी मुन्ना दुबे व मुख्य अतिथि अष्टभुजा शुक्ला ने सरकार के संदेशों को कार्यकर्ता व आमजन के बीच साझा किया। कहा कि 2019 में भी भाजपा की ही सरकार बनेगी। इस दौरान विधायक अरुण यादव, जयप्रकाश जायसवाल, राजेश सिंह 'महुआरी' आदि ने बाइक से ही तहबरपुर की यात्रा पूरी की। संचालन आदित्य राय ने किया।
बिलरियागंज : भाजपा युवा मोर्चा के उपाध्यक्ष चंद्रपाल सिंह के नेतृत्व में बाइक रैली नए चौक से शुरू होकर आइटीआइ पहुंची। संदेश यात्रा में कार्तिकेय सिंह, यशपाल सिंह, उत्कर्ष सिंह, शशांक आदि थे।


No comments