नाबालिग छात्रा को बंधक बनाकर करता रहा रेप
आजमगढ़ : जीयनपुर कोतवाली क्षेत्र की एक आईटीआई छात्रा को बंधक बनाकर एक महीने तक दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है। शुक्रवार को पीड़ित छात्रा ने एसपी ग्रामीण से गुहार लगाई। छात्रा की आपबीती सुन एसपी ग्रामीण नरेंद्र प्रताप ने जीयनपुर कोतवाल को मुकदमा दर्ज करने का निर्देश दिया।
छात्रा का आरोप है कि पिछले महीने की 11 तारीख को वह अपने कालेज परीक्षा देने जा रही थी। तभी दूसरे समुदाय का एक युवक उसे जबरन उठा ले गया। अज्ञात स्थान पर कमरे में बंधक बना कर दुष्कर्म करता रहा। विरोध पर पिटाई करता और उसे बेचने की धमकी देता था। पीड़िता ने कई बार अपनी जान देने की कोशिश की तो युवक पीड़िता को जीयनपुर में छोड़कर भाग गया। स्थानीय पुलिस को पीड़िता ने शिकायत की कार्रवाई न होने पर शुक्रवार को छात्रा अपनी मां के साथ एसपी ग्रामीण को घटना की जानकारी दी।
एसपी ग्रामीण ने कहा कि उसकी आईटीआई की मार्कशीट देख कर उसके नाबालिग होने के आधार पर एफआईआर दर्ज करने के निर्देश दिए गए हैं। शनिवार को उसका मेडिकल कराया जाएगा। रिपोर्ट आने के बाद युवक के खिलाफ कार्यवाही की जायेगी
आजमगढ़ रिपोर्ट

No comments