महिला अस्पताल में शार्ट सर्किट से लगी आग
आजमगढ़ : जिला महिला चिकित्सालय में शनिवार की रात लगभग साढ़े आठ बजे शार्ट सर्किट से आग लग गई। आग लगते ही अस्पताल में अफरा-तफरी मच गई। मरीजों के तामीरदार अस्पताल से बाहर निकल पड़े। सूचना मिलते ही अस्पताल प्रशासन ने कर्मचारियों की मदद से समय रहते आग पर काबू पा लिया। जिला महिला अस्पताल के प्रसूती विभाग के बगल में लगे पैनल में शनिवार की रात लगभग साढ़े आठ बजे शार्ट सर्किट से आग लगते ही चिंगारी देखते ही मरीजों में हड़कंप मच गया। ड्यूटी पर तैनात नर्स मरीजों को छोड़ कर प्रसूति विभाग की ओर दौड़ पड़ी। इस बीच मौके पर पहुंचीं सीएमएस डा.अमिता अग्रवाल भी मौके पर पहुंच गई। सूचना मिलने पर जब तक अग्निशमन दल की गाड़ी पहुंचती, तब तक कर्मचारियों ने आग पर काबू पा लिया।
आजमगढ़ रिपोर्ट

No comments