Breaking Reports

चोरो ने घर से उड़ाये लाखो के सामान



आजमगढ़ : तहबरपुर थाना क्षेत्र के मेढ़ी गांव निवासी हेमराज निषाद पुत्र लग्गन निषाद के परिजन शु्क्रवार की रात को भोजन कर अपने घर के अंदर सो रहे थे। रात में चोर मकान के पीछे से छत के रास्ते से अंदर घुसे। चोरों ने 30 हजार रुपये नकदी के अलावा लगभग 70 हजार रुपये के कीमती सोने-चांदी के जेवर व अन्य कीमती सामान उठा ले गए। सुबह परिवार के सदस्य जब सोकर उठे, तब उन्हें चोरी की जानकारी हुई। परिजन की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने घटना की छानबीन करने के बाद लौट गई। पीड़ित गृह स्वामी ने इस संबंध में अज्ञात चोरों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई है।

आजमगढ़ रिपोर्ट 

No comments