आजमगढ़ : मुबारकपुर थाने के सठियांव चौराहे पर शनिवार की शाम लगभग सात बजे बाइक के चपेट में आने से 30 वर्षीय आटो रिक्शा चालक की मौत हो गई।
सिधारी थाने के गेलवारा गांव निवासी सुनील तिवारी पुत्र सूर्यनाथ तिवारी सिधारी-सठियांव मार्ग पर आटो रिक्शा चलाता था। शनिवार की शाम लगभग सात बजे मुबारकपुर थाने के सठियांव चौराहे पर आटो रिक्शा बिगड़ गया। चालक सुनील सड़क किनारे बैठ कर आटो रिक्शा को बना रहा था। इस बीच बाइक सवार ने टक्कर मार दिया,जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। गंभीर रूप से घायल सुनील को जिला अस्पताल में पहुंचते ही डाक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। मृत आटो चालक के पास एक पुत्र और एक पुत्री है। मौत की सूचना मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया।
आजमगढ़ रिपोर्ट
No comments