Breaking Reports

कराते सोसायटी ऑफ आज़मगढ़ व पेंचक सिलाट एसोसिएशन ऑफ आज़मगढ़ जिला कमेटी की हुई घोषणा



आजमगढ़ : जिले में कराते खेल की मात्र मान्यता प्राप्त संघ कराते सोसायटी ऑफ आज़मगढ़ व पेंचक सिलाट एसोसिएशन ऑफ आज़मगढ़ की एक संयुक्त बैठक जीडी ग्लोबल स्कूल में आयोजित की गई जिसमें आज़मगढ़ जिला कमेटी की घोषणा की गई व आगामी 24 व 25 को आयोजित होने वाले राज्यस्तरीय पेंचक सिलाट चैंपियनशिप के सफल आयोजन हेतु रणनीति बनाया गया।
कराते एसोसिएशन ऑफ उत्तर प्रदेश के महासचिव व पेंचक सिलाट एसोसिएशन के अध्यक्ष जसपाल सिंह की संस्तुति पर आज़मगढ़ में दोनों खेल संघों की कमेटी के
संरक्षक- डॉ सी०के० त्यागी व गौरव अग्रवाल
अध्यक्ष-सहजानन्द राय
महासचिव-सूरज प्रकाश श्रीवास्तव, उपाध्यक्ष- पारितोष राय, नितिन गौड़, संदीप सिंह सोनू व विद्याधर श्रीवास्तव , संयुक्त सचिव- राजीव प्रताप सिंह गप्पू, शिवम तिवारी, दिनेश चौहान, विकास सिंह।
कोषाध्यक्ष- शुभम तिवारी
कार्यकारिणी सदस्य- गणेश कुमार गोंड़, ज्ञानेन्द्र चौहान, सुनील चौहान शामिल रहेंगे।
दिनांक 24 व 25 नवंबर को जीडी ग्लोबल स्कूल में पेंचक सिलाट एसोसिएशन ऑफ आज़मगढ़ के द्वारा राज्यस्तरीय चैंपियनशिप का आयोजन कराया जा रहा है जिसमें 18 जनपदों के लगभग 350 खिलाड़ी प्रतिभाग करेंगे सभी के रहने,खेलने, खाने की उचित व्यवस्था जिले की एसोसिएशन द्वारा कराया जा रहा है ,सभी पदाधिकारियों ने आयोजित होने वाले कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण किया।
नवनियुक्त सभी पदाधिकारियों ने आज़मगढ़ में कराते व पेंचक सिलाट खेल को प्रोत्साहित कर खिलाड़ियों को आगे बढ़ाने में सहयोग करने का संकल्प लिया।

आजमगढ़ रिपोर्ट 

No comments