Breaking Reports

हार्ट अटैक से डायल हंड्रेड के एसआई की मौत



आजमगढ़ : महाराजगंज थाना में तैनात एसआई 59 वर्षीय राजेंद्र पांडेय की शनिवार की रात हार्ट अटैक आया। पुलिस लाइन में श्रद्धांजलि दी गई।
     महाराजगंज थाना प्रभारी दिनेश पाण्डेय ने बताया कि एसआई डायल हंड्रेड वाहन पीआरबी 1050 पर तैनात थे। रात में वे ड्यूटी कर लौटे थे। सुबह करीब पांच बजे ड्यूटी पर जाने के लिए अन्य लोग बैरक में पहुंचे तो वे बेहोश पड़े थे। उन्हें बिलरियागंज सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र में भर्ती कराया। कुछ देर बाद उनकी मौत हो गयी। वे मूल रूप ये बलिया जनपद के बासडीह रोड थाना क्षेत्र के जैदोपुर छितौन के निवासी थे। उनके दो बेटे व एक बेटी है। परिवार में कोहराम मचा हुआ है।


राजेंद्र पांडेय को रिजर्व पुलिस लाइन में  पुलिस उप-महानिरीक्षक परिक्षेत्र आजमगढ़ विजय भूषण, पुलिस अधीक्षक, रवि शंकर छवि द्वारा भावभीनी श्रद्धांजलि दिया। तथा पुलिस उप-महानिरीक्षक परिक्षेत्र ने मृतक उप निरीक्षक की पत्नी को सहायता राशि प्रदान की। अंतिम विदाई में अन्य राजपत्रित अधिकारी व रिजर्व पुलिस लाइन के अन्य कर्मचारीगण मौजूद रहे।

आजमगढ़ रिपोर्ट 

No comments