पूर्व विधायक श्याम नारायण यादव का निधन
आजमगढ़ : जनपद के गोपालपुर विधानसभा के पूर्व विधायक श्याम नारायण यादव का मुंबई के एक निजी हॉस्पिटल में सुबह 4:00 बजे ईलाज के दौरान निधन।
बसपा के पूर्व विधायक श्याम नरायन यादव का रविवार की सुबह मुंबई में उपचार के दौरान निधन हो गया। वे दस दिनों से बीमार थे। सहारा लखनऊ में इलाज चल रहा था। यहां से हालत गंभीर होने पर उन्हें मुंबई में भर्ती कराया गया था। वे सगड़ी तहसील क्षेत्र के लाटघाट घाघरा गांव निवासी थे। काफी दिनों से मुंबई में ही रहते थे तथा बड़े कारोबारियों में शामिल थे। वर्ष 2007 के चुनाव में बसपा ने गोपालपुर से इन्हें प्रत्याशी बनाया था और इन्होंने पूर्व मंत्री वसीम अहमद को टक्कर देते हुए विजय हासिल की थी। उनकी उम्र लगभग 57 वर्ष थी। उन्हें एक पुत्र व दो पुत्रियां हैं।
आजमगढ़ रिपोर्ट

No comments