Breaking Reports

भाजपा को चुनाव आते ही राम मंदिर निर्माण की याद आ जाती है : रामसुंदर निषाद



आजमगढ़ : समाजवादी पार्टी के बूथ कार्यकर्ता सम्मेलन में रविवार को एमएलसी राम सुंदर निषाद मुख्य अतिथि के रूप में संबोधित कर रहे थे। दीदारगंज में आयोजित बूथ सम्मेलन में सबसे पहले उन्होंने पार्टियों की नीतियों से कार्यकर्ताओं को रूबरू कराया। इसके बाद जनता की समस्या पर सरकार को कठघरे में खड़ा किया। कहा कि देश की जनता को बरगलाया जा रहा है। भाजपा व आरएसएस पर तंज कसते हुए कहा कि भाजपा व आरएसएस को चुनाव आते ही राम मंदिर निर्माण की याद आ जाती है। बाद में यह भूल जाते हैं। मंदिर मुददे को सरकार उठाकर लोगों का ध्यान बटाना चाहती है। महंगाई चरम पर उस तरफ कोई ध्यान नहीं। महंगाई व बेरोजगारी सरीखे मुद्दे पर सरकार पूरी तरह मौन साध ली है। कानून व्यवस्था कहीं दिख नहीं रही है। देश की सबसे बड़ी जांच एजेंसी सवालों के घेरे में है। जनता सब कुछ जान चुकी है कि मोदी और योगी जैसा झूठा देश में दूसरा कोई नहीं है। उन्होंने कहा कि भाजपा व आरएसएस अटल व भगवान के नाम पर कब तक धोखा देकर वोट लेती रहेगी। आगामी 2019 व 2022 में केंद्र तथा प्रदेश में समाजवादी का झंडा फहरेगा। कार्यकर्ता सम्मेलन को विधायक डा. संग्राम यादव, पूर्व विधायक बेचई सरोज, हरि प्रसाद दूबे, पूर्व मंत्री दुर्गा प्रसाद यादव, जिलाध्यक्ष हवलदार यादव, बृजलाल सोनकर, राम अचल यादव, डब्बू चौहान आदि ने संबोधित किया। अध्यक्षता राम पलट यादव व संचालन रामाश्रय चौहान ने किया। इस अवसर पर पूर्व विधायक श्याम बहादुर यादव, विभूति सरोज, राम सहाय राजभर, रामसिंगार यादव, संतोष कुमार यादव, प्रेमा यादव, विजय बहादुर यादव, भानु प्रताप यादव, चुन्नू , रामअचल यादव, प्रमोद यादव, प्रवीण यादव, उमेश सिंह रहे। पूर्व विधायक व आयोजक पूर्व विधायक आदिल शेख ने सभी का आभार व्यक्त किया।

आजमगढ़ रिपोर्ट 

No comments