संदिग्धावस्था में विवाहिता की मौत
आजमगढ़ : तरवां थाना क्षेत्र के तरवां गौरैया बाबा गांव में सोमवार की रात में संदिग्ध परिस्थितियों में 23 वर्षीया युवती की मौत हो गई। मौत को लेकर तरह-तरह की चर्चा होती रही।
तरवां गौरैया बाबा गांव निवासिनी अंजली पुत्री विसर्जन राम की तीन वर्ष पूर्व शादी हुई थी। इस समय वह मायके में ही रह रही थी। पिता के अनुसार वह सोमवार की रात में चारपाई पर खड़ी होकर मोबाइल से अपने ससुराल के परिवार वालों से बात कर रही थी। इस बीच चारपाई से गिर गई और सिर पर गंभीर चोट आने से मौत हो गई। पिता ने थाने में तहरीर दी है।
तरवां थानाध्यक्ष राजेश उपाध्याय ने बताया कि शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के कारणों का पता चल सकेगा।
आजमगढ़ रिपोर्ट

No comments