Breaking Reports

सिलेंडर लदा ट्रक दूसरे ट्रक से टकराया



आजमगढ़ : जीयनपुर कोतवाली क्षेत्र के आजमगढ़-गोरखपुर मुख्य मार्ग पर लाटघाट बाजार के समीप आज बुधवार की दोपहर को सिलेंडर लदा ट्रक सामने से आ रहे दूसरे ट्रक से टकरा गया। इस दुर्घटना में दोनों ट्रकों के चालक घायल हो गए। गैस सिलेंडर लदा ट्रक बुधवार की दोपहर को आजमगढ़ से कुशीनगर जिले के लिए जा रहा था। लाटघाट बाजार के समीप गोरखपुर की ओर से आ रहे दूसरे ट्रक में आमने-सामने टक्कर हो गई। घायलों में पारस यादव जनपद आजमगढ़, शौकत अली जनपद कुशीनगर के निवासी बताए गए हैं।

आजमगढ़ रिपोर्ट 

No comments