तमंचा दिखा कर बदमाशों ने छीनी बाइक
जागरण : मुबारकपुर थाना क्षेत्र के हरैया बाजार के समीप मंगलवार की रात को तमंचे से आतंकित कर बदमाशों ने एक व्यक्ति की बाइक छीन ली।
मऊ जनपद के मोहम्मदाबाद गोहना कोतवाली क्षेत्र के अतरारी गांव निवासी नौशाद पुत्र जैनुलहक व श्रमिक पुत्र वकील मंगलवार को सामान की खरीदारी के लिए जिला मुख्यालय गए थे। वहां से वे मंगलवार की रात को बाइक पर सवार होकर घर लौट रहे थे। रास्ते में हरैया बाजार के समीप बाइक सवार तीन बदमाशों ने ओवरटेक कर बाइक रोक लिया। बदमाशों ने तमंचे से आतंकित कर उनकी बाइक छीन ली और फरार हो गए। लूट के शिकार बने नौशाद ने घटना की सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर छानबीन में जुट गई है।
आजमगढ़ रिपोर्ट

No comments