भाभी से दुराचार, आरोपी देवर गिरफ्तार
आजमगढ़ : भाभी से दुराचार के मामले में आरोपी देवर को पुलिस ने बुधवार को गिरफ्तार कर लिया। पीड़िता ने मंगलवार को मामले की रिपोर्ट सिधारी थाने में दर्ज कराई थी।
सिधारी थाना क्षेत्र की रहने वाली पीड़िता का पति रोजी-रोटी के लिए दुबई रहता है। घर पर वह परिवार के अन्य सदस्यों के साथ रहती है। आरोप है कि 28 अक्टूबर की रात में वह अपने कमरे में सोई हुई थी। इस बीच उसका देवर धमक पड़ा और उसके साथ जबरन दुराचार किया। शोर मचाने पर वह घर से भाग खड़ा हुआ। पीड़िता ने घटना से परिजनों और अपने मायकेवालों से अवगत कराया। इस पर नात-रिश्तेदार समझौता कराने में जुटे रहे। इस बीच मंगलवार को पीड़िता सिधारी थाने पर पहुंच गई और देवर के खिलाफ बलात्कार का आरोप लगाते हुए तहरीर दी। सिधारी थाना प्रभारी निरीक्षक रामायण यादव ने बताया कि पीड़िता की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर बुधवार को सुबह आरोपी देवर सुबहान पुत्र शौकत को उसके घर से गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया। साथ ही पीड़िता महिला को मेडिकल परीक्षण के लिए भेज दिया गया है।
आजमगढ़ रिपोर्ट

No comments