शव का अंतिम संस्कार करने जा रहे यात्रियों से भरी पिकअप पलटी
आजमगढ़ : दीदारगंज थाना क्षेत्र के दीदारगंज.अंबारी मुख्य मार्ग पर स्थित पल्थी गांव के समीप शनिवार को दिन में अनियंत्रित होकर पिकअप पलट गई। इस दुर्घटना में पिकअप पर सवार चार लोगों की मौत हो गईए जबकि 22 लोग घायल हो गए।
दीदारगंज थाना क्षेत्र के आमनावे गांव निवासिनी 70 वर्षीया वृद्धा सावित्री पत्नी हरिलाल का बीमारी से शुक्रवार की रात में निधन हो गया। सावित्री का अंतिम संस्कार करने के लिए परिवार के साथ ग्रामीण दुर्वासा धाम पर जा रहे थे। अर्थी सहित ट्रैक्टर ट्राली सवार ग्रामीण आगे निकल गए थे। जबकि दो दर्जन ग्रामीण पिकअप से जा रहे थे। दीदारगंज. अंबारी मार्ग पर पल्थी बैंक के पास पहुंचते ही अनियंत्रित होकर पिकअप पलट गई। पिकअप सवार दीदारगंज आम गांव निवासी 60 वर्षीय पंचम राजभर, 32 वर्षीय संतोष राजभर की मौके पर ही मौत हो गई। अमनावे गांव के 50 वर्षीय जगदीश और जौनपुर जिले के खेतासराय थाने के अरंदा गांव निवासी 50 वर्षीय सतीष की जिला अस्पताल लाते समय रास्ते में मौत हो गई। जबकि पिकअप सवार 20 लोग घायल हो गए। पुलिस ने घायलों को फूलपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर भर्ती कराया, जहां हालत गंभीर होने पर डाक्टरों ने एक दर्जन से अधिक को जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया।
आजमगढ़ रिपोर्ट

No comments