अज्ञात वाहन की चपेट में आने से मैकेनिक की मौत
आजमगढ़ : बरदह थाना क्षेत्र के भूलनडीह गांव के पास गुरुवार की रात में अज्ञात वाहन के चपेट में आने से 55 वर्षीय अधेड़ साइकिल सवार की मौत हो गई।
प्राप्त जानकारी के अनुसार बरदह थाने के फतुही गांव निवासी कल्पनाथ बिंद पुत्र दुखरन बिंद जौनपुर जिले में टाटा मोटर एजेंसी पर मोटर मैकेनिक के रूप में काम करता था। वह घर से साइकिल से बरदह आता और यहां से बस से जौनपुर जाता था। गुरुवार की रात में जौनपुर से बरदह आया और यहां से साइकिल से घर जा रहा था। रात लगभग नौ बजे बरदह थाने के भूलनडीह गांव के पास पहुंचते ही अज्ञात वाहन के चपेट में आने से गंभीर रूप से घायल हो गया। परिजनों ने उसे शहर के एक प्राइवेट अस्पताल में भर्ती कराया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। मृत मोटर मैकेनिक के एक पुत्र और तीन पुत्री हैं। मौत से परिजनों में कोहराम मचा रहा।
आजमगढ़ रिपोर्ट

No comments