Breaking Reports

प्रदेश सरकार के खिलाफ सड़क पर उतरेगी पीएसपीएल



आजमगढ़ : प्रदेश में बढ़ते भ्रष्टाचार एवं जिले में बढ़ती आपराधिक घटनाओं के विरोध में प्रगतिशील समाजवादी पार्टी लोहिया के कार्यकर्ता सड़क पर उतरेंगे। युवाओं को जोड़ने तथा उनमें जोश भरने के लिए पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव एवं पीसीएफ के चेयरमैन आदित्य यादव 26 नवंबर को आयोजित कार्यकर्ता सम्मेलन में शामिल होने के लिए आ रहे हैं। कार्यक्रम रेलवे स्टेशन स्थित दामोदर पैलेस में होगा। यह बातें प्रगतिशील समाजवादी पार्टी लोहिया के मंडल प्रभारी रामदर्शन यादव ने प्रेसवार्ता के दौरान कही। उन्होंने कहा कि प्रदेश में कानून व्यवस्था ध्वस्त हो गई है। अपराधियों के हौसले बुलंद हैं। 26 नवंबर को रेलवे स्टेशन स्थित दामोदर पैलेस ग्राउंड में आयोजित किया गया है। उन्होंने जिला प्रशासन पर उपेक्षा का आरोप लगाते हुए कहा कि जिला प्रशासन द्वारा कार्यक्रम के लिए मेहता पार्क में परमिशन नहीं दिया गया, जबकि तमाम संगठनों के कार्यक्रम मेहता पार्क में ही हो रहे हैं। होने वाले सम्मेलन के दौरान पार्टी कार्यालय खोलने के लिए स्थान का चुनाव किया जाएगा। सम्मेलन के बाद नौ दिसबंर को लखनऊ में राष्ट्रीय अधिवेशन होने जा रहा है, उसके बाद लोकसभा चुनाव की तैयारी में सभी कार्यकर्ता जुट जाएंगे। इस मौके पर आनंद उपाध्याय, मनीष यादव, संजय सिंह, अतुल यादव, बंटी सिंह आदि उपस्थित थे।

आजमगढ़ रिपोर्ट 

No comments