छठ पूजा के लिए मायके जा रही महिला की चलती बाइक से गिरकर मौत
आजमगढ़ : अतरौलिया थाना क्षेत्र के सिहौरा गांव के समीप सोमवार की रात को चलती बाइक से गिर जाने से दारोगा की पत्नी की मौत हो गई। दुर्घटना के समय वह पति संग बाइक पर बैठकर छठ पूजा के लिए मायके जा रही थी। सिहौरा गांव निवासी जनार्दन सिंह अम्बेडकरनगर जिले के अकबरपुर थाना में सब इंस्पेक्टर के पद पर तैनात हैं। उनकी पत्नी सुमन सिंह सोमवार की रात को अपने पति व बच्चे के साथ बाइक पर सवार होकर छठ पूजा मनाने के लिए मायके गोरखपुर जा रही थीं। रास्ते में कुछ दूर वे आगे गए थे कि तभी बाइक पर पीछे बैठी पत्नी अनियंत्रित होकर चलती बाइक से नीचे सड़क पर गिर पड़ीं। सिर में गंभीर चोट लगने से वह घायल हो गई। ग्रामीणों की मदद से घायल पत्नी को पति अस्पताल ले जाने की तैयारी कर रहे थे कि तभी उसकी मौके पर ही मौत हो गई। मौत की खबर पाकर पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। अतरौलिया थाने की पुलिस ने पंचायतनामा बनाकर शव को दाह संस्कार के लिए परिजनों को दे दिया।
आजमगढ़ रिपोर्ट

No comments