सिंधी और कोंकणी रीति-रिवाज से शादी करेंगे दीपिका और रणवीर
बॉलीवुड स्टार जोड़ी रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण की शादी की तैयारियां जोरों-शोरों से शुरू हो चुकी हैं। न सिर्फ बी टाउन में बल्कि इस फेवरेट कपल को चाहने वालों में भी इनकी शादी को लेकर पूरा उत्साह है। फैन्स इनकी शादी से जुड़ी हर रस्म, हर फंक्शन के बारे में जानना चाहते हैं। दोनों की शादी से पहले की रस्में शुरू हो चुकी हैं। ऐसी ही एक रस्म नंदी पूजा के लिए दीपिका बेंगलुरू अपने घर गई थीं। अब खबर है कि 14 नवंबर को इटली में दोनों की शादी पारंपरिक कोंकणी तरीके से होगी क्योंकि दीपिका कर्नाटक की सारास्वत ब्राह्मण समुदाय से संबंध रखती हैं और उनकी मातृभाषा कोंकणी है। यही नहीं, अगले दिन यानी 15 नवंबर को रणवीर की फैमिली की पारंपरिक रस्मों को पूरा करते हुए दोनों सिंधी तरीके से शादी करेंगे। दीपिका-रणवीर का शादी का जोड़ा और जूलरी भी कोंकणी और सिंधी परंपरा को ध्यान में रखते हुए तैयार किया जा रहा है। कहा जा रहा है कि दोनों इटली के लेक कोमो में शादी करेंगे और इसके बाद मुंबई में ग्रैंड रिसेप्शन का आयोजन किया जाएगा।

No comments