कोहली को लेकर ब्रायन लारा ने कही यह बात
बेंगलुरू : क्रिकेट के मैदान पर लगातार नए कीर्तिमान स्थापित कर रहे विराट कोहली के प्रशंसको में दिग्गज क्रिकेटर ब्रायन लारा भी शामिल हो गए हैं।
लारा ने शनिवार को कहा, ‘कोहली आज के दौर में जो भी कर रहे हैं वह असाधारण है। इसमें उनके रन बनाने की गति, फिटनेस का ध्यान रखना और कई अलग-अलग चीजों को महत्व देना शामिल है। मौजूदा समय में खेल के इस नेतृत्वकर्ता को देखना अच्छा है।’ लारा ने कोहली और सचिन तेंडुलकर की तुलना पर चर्चा करने से इनकार कर दिया। लारा ने कहा, ‘अगर आप सचिन और मेरी बात करेंगे तो आपने हमारे बारे में काफी पढ़ा होगा और आप कई बार दोनों की तुलना के बारे में सुनते थे, लेकिन हमारे लिए कभी भी यह महत्वपूर्ण नहीं रहा।’
उन्होंने कहा, ‘कोहली भी ऐसी चीजों पर ध्यान नहीं देते हैं। हर कोई अलग-अलग दौर में खेला और आपको सबका सम्मान करना चाहिए।’
सोर्स : एनबीटी

No comments