पतंजलि परिधान के पहले शोरूम का हुआ उद्घाटन
योग गुरु बाबा रामदेव की कंपनी पतंजलि अब कपड़े के क्षेत्र में भी कदम रख चुकी है। धनतेरस के मौके पर 'पतंजलि परिधान' के पहले शोरूम का उद्घाटन खुद बाबा रामदेव ने किया। उद्घाटन समारोह दिल्ली के नेताजी सुभाष प्लेस में आयोजित किया गया।
बाबा रामदेव ने बताया कि दिसंबर महीने तक देशभर में करीब 25 नए स्टोर खुल जाएंगे। पतंजलि परिधान के स्टोर में भारतीय परिधानों के साथ-साथ पश्चिमी पोशाक, एसेसरीज और आभूषण भी मिलेंगे। दिल्ली में खुले स्टोर में जींस 1,100 रुपये का मिल रहा है। रामदेव ने बताया कि दिवाली के मौके पर 25 प्रतिशत की छूट भी दी जाएगी।
बाबा रामदेव के प्रवक्ता ने ट्वीट कर बताया कि पतंजलि परिधान में मेंस वेयर, विमिंज वेयर, किड्स वेयर, डेनिम वेयर, एथनिक वेयर, कैजुअल वेयर और फॉर्मल वेयर आदि के 3000 से ज्यादा वराइटीज में कपड़े मिलेंगे। ये पोशाक लिवफिट, आस्था और संस्कार ब्रैंड्स के तहत उपलब्ध होंगे।
इस ट्वीट में कहा गया है कि जिस तरह खादी ने देश के स्वतंत्रता संग्राम का नेतृत्व किया था, उसी तरह पतंजलि परिधान देश में आर्थिक आजादी का वाहक बनेगा।
सोर्स : एनबीटी


No comments