Breaking Reports

पहले टी-20 मैच में भारत ने वेस्टइंडीज को 5 विकेट से हराया



कोलकाता : ऐतिहासिक ईडन गार्डन्स मैदान पर टीम इंडिया के कप्तान रोहित शर्मा ने टॉस जीता। पहले बाॅलिंग का फैसला किया। वेस्ट इंडीज ने 20 ओवर में सिर्फ 109 रन बनाए। भारत की शुरुआत भी अच्छी नहीं हुई। रोहित शर्मा पहले ही ओवर में आउट हो गए। इसके बाद धवन भी चलते बने। राहुल और पंत भी नहीं चले। मनीष पांडे और दिनेश कार्तिक ने टीम को संभाला। लेकिन वो भी आउट हो गए। इसके बाद क्रुनाल पांड्या ने तेज बैटिंग की और मैच भारत के पक्ष में कर दिया। बता दें कि वेस्ट इंडीज के लिए अब तक ये भारत दौरा अच्छा साबित नहीं हुआ। टेस्ट सीरीज में वो 2-0 से हारे। इसके बाद पांच मैचों की वनडे सीरीज में 3-1 से हार मिली। एक मैच टाई रहा था। इस सबसे छोटे इंटरनेशनल फॉर्मेट में विंडीज की टीम काफी बेहतर दिखाई देती है। कुछ बड़े नाम टीम में लौट चुके हैं। भारत के लिए भी यह सीरीज खासी अहम रहेगी क्योंकि घरेलू मैदानों पर उसका रिकॉर्ड काफी अच्छा है।

सोर्स : डीबी

No comments