Breaking Reports

विवाहिता ने ससुराल में लगाई फांसी, पिता ने ससुराल वालों पर लगाया हत्या का आरोप



आजमगढ़ : निजामाबाद क्षेत्र के वजीरमलपुर गांव में शनिवार को लगभग तीन बजे संदिग्ध परिस्थितियों में 24 वर्षीया नवविवाहिता ने फांसी लगा ली। घर में छत के चुल्ले से लटकता शव देख परिजन अवाक रह गए। इस दौरान मायके वालों ने ससुराल वालों पर दहेज को लेकर फांसी लगा कर मार डालने का आरोप लगाया।
     तहबरपुर थाने के लखमनपुर गांव निवासी चंद्रशेखर यादव की पुत्री बबीता की शादी वर्ष 2016 में निजामाबाद  थाना क्षेत्र के वजीरमलपुर गांव निवासी प्रदीप पुत्र गौरीशंकर यादव से हुई थी। बबिता इस समय ससुराल में रह रही थी। शनिवार को लगभग तीन बजे ससुराल के लोग घर से बाहर खेत गए थे। लौट कर आए, तो घर में छत के चुल्ले से लटकता बबिता का शव पाया। इस पर परिजनों ने मृत विवाहिता के मायके सूचना दी। फांसी लगा कर मौत होने की सूचना मिलते ही पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने घर से शव को बाहर निकाला और परिजनों से पूछताछ की। परिजनों ने कहा बहू ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली थी। जबकि वहीं मौके पर पहुंचे मृत विवाहिता के पिता गौरी शंकर यादव ने आरोप लगाया कि दहेज के लिए उसकी बेटी की हत्या कर आत्महत्या का रूप देने के लिए फांसी पर लटका दिया गया। पुलिस ने मृत विवाहिता के पिता की तहरीर पर पति प्रदीप यादव, ससुर, जेठ के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

आजमगढ़ रिपोर्ट 

No comments