परिवार से त्रस्त होकर आत्महत्या के प्रयास में झुलसा युवक
आजमगढ़ : पवई थाना क्षेत्र के छज्जोपट्टी गांव निवासी 28 वर्षीय सेवक राजभर पुत्र हरदू राजभर की शादी चार वर्ष पूर्व सरिता से हुई है। उसके एक पुत्र व एक पुत्री हैं। उसका आरोप है कि मां-पिता पत्नी को छोड़ने के लिए उस पर लगातार दबाव बना रहे थे। इसी बात को लेकर मां व पिता अक्सर लड़ाई झगड़ा करते थे। उनकी लड़ाई झगड़ा से त्रस्त आकर उसने शनिवार की सुबह आत्महत्या के इरादे से घर में रखे केरोसिन अपने शरीर पर डालकर आग लगा लिया। जिससे वह आग से झुलस गया। झुलसे हालत में उसकी पत्नी ने पति को जिला अस्पताल में भर्ती कराया है। जहां डाक्टरों ने पति की हालत गंभीर बताया है।
आजमगढ़ रिपोर्ट

No comments