Breaking Reports

खड़ंजा उखाड़ने को लेकर दो पक्षों में विवाद, फायरिंग से हड़कंप



आजमगढ़ : बरदह थाना क्षेत्र के परसौली गांव में शनिवार की दोपहर को एक पक्ष के लोगों ने रास्ते पर लगाए गए खड़ंजा के ईंट को उखाड़ रहे थे। तभी दूसरे पक्ष के लोगों ने प्रतिरोध किया। जिससे दोनों पक्षों के बीच विवाद होने लगा। इस बीच एक पक्ष के लोगों ने दूसरे पक्ष पर असलहे से फायरिंग कर दी। गोली चलने से गांव में हड़कंप मच गया। सूचना पाकर यूपी 100 की पुलिस भी पहुंच गई। पुलिस के आने से पहले ही फायर करने वाले पक्ष के लोग मौके से फरार हो गए थे। इस संबंध में दूसरे पक्ष के लोगों ने आठ लोगों के खिलाफ नामजद प्राथमिकी दर्ज कराई है।
     परसौली गांव निवासी यशवंत यादव पुत्र रामअवध यादव का अपने पड़ोसी सुरेश यादव पुत्र सहाई यादव से रास्ते को लेकर विवाद चल रहा है। आरोप है कि यशवंत के घर के सामने लगे खड़ंजा के ईंट को दूसरे पक्ष के लोग शनिवार की दोपहर को उखाड़कर फेक रहे थे। इस पर यशवंत पक्ष के लोगों ने प्रतिरोध किया। इसी बात को लेकर उनमें नोकझोक होने लगी। नोकझोक के दौरान दूसरे पक्ष के लोग असलहे से फायोरग करने लगे। गोली चलने से गांव में हड़कंप मच गया। इस बीच सूचना पाकर यूपी 100 की पुलिस भी आ गई। पुलिस के आने से पूर्व ही फायर करने वाले पक्ष के लोग मौके से फरार हो गए। पीड़ित यशवंत की तहरीर पर बरदह थाने की पुलिस ने आठ लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। आरोपियों की तलाश की जा रही है।

आजमगढ़ रिपोर्ट

No comments