Breaking Reports

एफसीआई के कर्मचारियों ने अपनी मांगों लेकर किया एक दिवसीय हड़ताल



आजमगढ़ : भारतीय खाद्य निगम के तृतीय एवं चतुर्थ श्रेणी के कर्मचारियों ने मंगलवार को वेतन-रिवीजन सहित विभिन्न मांगों को लेकर एक दिवसीय हड़ताल पर रहे। साथ ही जल्द मांगें पूरी नहीं होने की स्थिति में वर्क-टू-रूल को और प्रभावी ढंग से किए जाने तथा आंदोलन और तेज करने की रणनीति बनाई गई। जिलाध्यक्ष अंगद यादव ने बताया कि वेतन रिवीजन, 50 फीसद सीलिंग से आरटीए एवं पीएलआइ को बाहर करने, विभागीय परीक्षा लागू करने व तृतीय एवं चतुर्थ श्रेणी को एक एवं दो की भांति लीज सुविधा देने की मांग की जा रही है। मांग के समर्थन में एक दिवसीय भूख हड़ताल कर चेतावनी दी गई। उन्होंने कहा कि इसके पहले भी आंदोलन किया गया था, लेकिन कर्मचारियों की मांग पर विचार नहीं किया जा रहा है। कर्मचारियों का पे-रिवीजन एक जनवरी 2017 से बकाया है। केंद्र सरकार ने अगस्त 2017 से इसे लागू करने संबंधित दिशा-निर्देश भी दिया गया लेकिन वेतन रिवीजन अभी तक लागू नहीं की गई, जबकि प्रथम एवं द्वितीय क्षेणी के कर्मचारियों का वेतन रिवीजन लागू हो चुका है। इस मौके पर हरी नारायण, सुशील प्रकाश यादव, राकेश श्रीवास्तव, नितीश कुमार, एसके पटेल, शंकर कुमार, विजय, अजयनंद त्रिपाठी, अभिषेक मिश्रा, सच्चिदानंद आदि मौजूद थे।

आजमगढ़ रिपोर्ट 

No comments