Breaking Reports

11 सूत्री मांगों को लेकर आंगनबाड़ी कर्मचारियों ने किया प्रदर्शन



आजमगढ़ : कलक्ट्री कचहरी स्थित रिक्शा स्टैंड पर शुक्रवार को आंगनबाड़ी कर्मचारी संयुक्त मोर्चा ने 11 सूत्री मांगों को लेकर धरना दिया। सरकार के विरोध में जम कर नारेबाजी की। 27 जनवरी तक मांग पूरा न होने पर आंदोलन की चेतवानी दी। उसके बाद मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन डीएम को सौंपा गया। जिलाध्यक्ष आशा गुप्ता ने कहा कि लंबे समय से सभी संगठनों द्वारा धरना-प्रदर्शन कर अपनी मांगों को पूरा करने की मांग कर रहे हैं। आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं द्वारा जच्चा-बच्चा की देख-रेख तथा छोटे बच्चों को पढ़ाना। गर्भवती महिला को समय-समय पर सुझाव दिया जाता है। इमानदारीपूर्वक काम करने के बाद भी हमारी मांगों पर सरकार द्वारा ध्यान नहीं दिया जा रहा है। चंदा शर्मा ने कहा कि प्रतिदिन भ्रमण कर रजिस्टर तैयार किया जाता है, इसके बाद भी मानदेय नहीं बढ़ाया जा रहा है। परिवार का भरण-पोषण करने में समस्या उत्पन्न हो रही है। कंचन राय ने कहा कि मांगों पर विचार करने के लिए 27 जनवरी 2019 तक समय दिया गया है। 28 जनवरी को जवाहर भवन व इंदिरा भवन का घेराव किया जाएगा। रतन प्रिया ने कहा कि आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को 30 दिन का सवेतन चिकित्सा अवकाश दिया जाए और राज्य कर्मचारी घोषित किया जाना चाहिए। इस मौके पर लक्ष्मी सिंह, विमला, बिंदू, सरिता सिंह, नीतू, गिरजा देवी, किरन यादव, चंचला सिंह, शितेश शरण यादव, संजय यादव, शंभू आदि मौजूद थे।

No comments